बदायूं

Budaun News: बेटे-बहू समेत चार पर बुजुर्ग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

दूसरे बेटे का आरोप- अपने नाम कराना चाहते हैं उसके भाई-भाभी पूरी चल-अचल संपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। वजीरगंज पुलिस ने एक बुजुर्ग के अपहरण के आरोप में उसके बेटे और बहू समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला बुजुर्ग के दूसरे बेटे ने दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसके भाई-भाभी बुजुर्ग पिता को अपहृत करके ले गए हैं और उन्होंने बुजुर्ग को कहीं छिपा दिया है। वह पूरी चल-अचल संपत्ति अपने नाम कराना चाहते हैं।

गांव पस्तौर निवासी 85 वर्षीय चोखेलाल काफी समय से लापता हैं। उनके बेटे तेजपाल शर्मा का कहना है कि वह चार भाई थे, उनमें एक भाई की मौत हो चुकी है। उसकी शादी नहीं हुई थी। तीसरे भाई भूरे शर्मा उसके साथ रहते हैं लेकिन उसके बड़े भाई जगदीश, अपनी पत्नी सुशीला और बच्चों के साथ अलग रहते हैं।

तेजपाल का आरोप है कि उसके पिता काफी समय से उसके पास रह रहे थे। वह उनका उपचार भी करा रहा था। वह अपने पिता का पूरा ख्याल रख रहा था। इससे उसका बड़ा भाई जगदीश चिढ़ गया। भाई-भाभी, उनका बेटा आशीष और कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदरौल निवासी रिश्तेदार गणेश उसके पिता को अपहृत करके ले गए।

उन्हें कहीं ले जाकर गुप्ता स्थान पर छिपा दिया। चार जून को उसने अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में उसने अपने पिता की तमाम रिश्तेदारों के साथ मिलकर खोजबीन कराई। तब सामने आया कि उसके भाई-भाभी, उनके बेटे और एक रिश्तेदार ने पिता का अपहरण किया है। ऐसे में अब तेजपाल शर्मा ने अपने भाई, भाभी, भतीजे और रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button