बदायूं

Budaun News: सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत

Connect News 24

Old man injured in bull attack dies

मृतक सोहनपाल का फाइल फोटो।

गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सिताबनगर उर्फ बारीखेड़ा में सांड़ के हमले में घायल 68 वर्षीय सोहनपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 17 मई को अपनी पशुशाला में सो रहे थे। इसी दौरान एक सांड़ ने आकर उन पर हमला कर दिया था, जिससे सोहनपाल को काफी गंभीर चोटें आईं थीं।

परिवार वाले पहले उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कई दिन तक बुजुर्ग मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। तब से उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने अपने घर पर दम तोड़ दिया। फिलहाल परिवार वालों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उन्होंने बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button