बदायूं

Budaun News: मारपीट कर पत्नी को मायके में छोड़ा

Connect News 24

उझानी। कासगंज जिले के सिढ़पुरा निवासी पति ने दहेज के लिए पत्नी मोहिनी की पिटाई की। वह डेढ़ साल के मासूम बेटे समेत पत्नी को मायके में छोड़कर खिसक गया।

मोहिनी (23) कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी दिनेश पाल की पुत्री है। तीन साल पहले उसकी शादी सिढ़पुरा के गांव मोहदीनपुर निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। आरोप है कि पति और उसके परिवार वाले सोने की अंगूठी और बाइक की मांग करते थे। बुधवार सुबह पति, सास और ससुर ने मोहिनी की पिटाई की।

इसके बाद अभिषेक पत्नी और मासूम बेटे को लेकर दिनेश के घर पर आ गया। दरवाजे पर वह पत्नी और बेटे को छोड़कर कर खिसक गया। मोहिनी बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली आई और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भी सौंप दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button