Budaun News: महिला को पीटा, दो भाइयों पर रिपोर्ट
सहसवान। मोहल्ला सैफुल्लागंज में सुबह दूध लेने जा रहे दंपती को मोहल्ले के ही दो दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा। पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी दो भाइयों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राधा पति सुधीर के साथ बृहस्पतिवार सुबह दूध लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही सगे भाइयों सुनील व मोहित पुत्रगण वेदप्रकाश ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राधा उसके पति को लाठी-डंडों से पीटा। चीखने चिल्लाने पर मोहल्ले के ही काफी लोग मौके पर पहुंच गए और जैसे-तैसे हमलावरों के चंगुुल से महिला और उसके पति को मुक्त कराया। हमलावर पीड़िता को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। राधा ने दोनों भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। संवाद