बदायूं

Budaun News: ग्राम पंचायत सचिव पर भी हो सकती है कार्रवाई

Connect News 24

– फर्जी कार्य दिखाकर गबन कर लिए थे 6.40 लाख रुपये

– मुंसिया नगला की ग्राम प्रधान के सीज हो चुके हैं अधिकार

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंसिया नगला में सरकारी धन के बंदरबांट के मामले में ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए डीपीआरओ ने डीएम को फाइल भेज दी है। इसके अलावा विस्तृत जांच को तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।

ग्राम पंचायत मुंसिया नगला के ग्रामीणों ने कुछ समय पहले ग्राम प्रधान मनोरमा और पंचायत सचिव गौश खां पर सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इससे डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया कि फर्जी तौर पर विकास कार्य दिखाकर 6.40 लाख रुपये निकाल लिए गए।

जांच के दौरान जब विकास कार्यों को मौके पर जाकर देखा गया तो सब काम फर्जी पाया गया। दो अपात्र लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास दे दिए गए थे। साथ ही ग्राम पंचायत में गरीबों के खेतों की जोताई के लिए एक ट्रैक्टर भी निकाला गया था लेकिन कभी उससे गरीबों के खेत नहीं जोते गए।

इससे ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ाने का कोई कार्य नहीं किया गया। ग्राम प्रधान ट्रैक्टर अपने प्रयोग में लेतीं रहीं। इन तमाम चीजों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रधान मनोरमा के अधिकार सीज कर दिए तो वहीं सचिव पर कार्रवाई के लिए डीएम को फाइल भेज दी है। डीपीआरओ ने बताया कि इसमें पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए डीएम को फाइल भेजी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button