बदायूं

Budaun News: भोले ने सुन ली पुकार… हाईवे पर कर रहे जय-जयकार

Connect News 24

मनौती पूरी होने पर निकले हैं भोलेनाथ का जलाभिषेक करने

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी/ कछला। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कछला गंगाघाट से निकले शिवभक्तों की टोलियों में कई ऐसे श्रद्धालु भी शामिल रहे, जो मनौती पूरी होने पर कांवड़ चढ़ाने के लिए निकले हैं।

कछला गंगाघाट पर बरेली, बदायूं और पीलीभीत जिले के श्रद्धालुओं की टोलियों ने डुबकी लगाने के बाद घाट पर कांवड़ पूजन किया। इसके बाद बम-बम भोले के जयकारों के साथ हाईवे से होकर शिव मंदिरों के लिए निकले। बरेली की टोली के साथ वाहन में बैठीं बुजुर्ग रामकली ने बताया कि उसने बीमार बेटे की सेहत दुरुस्त होने की कामना की थी, जो पूरी हो गई। परिवार के साथ जलाभिषेक को निकलीं हैं।

बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों की टोलियों के साथ कलाकार भी दिखे। कलाकारों ने भगवान शंकर-पार्वती के गुणगान से सराबोर भजनों पर नृत्य किया।

जो मांगा वह मिला और अब करूंगा जलाभिषेक

सैदपुर के पास गांव सिंघाई मुरावन निवासी हरिओम ने पिछले साल मनौती मानी थी, जो पूरी हो गई। इस पर वे कांवड़ लेकर निकले हैं। मनौती क्या मानी, यह तो हरिओम ने नहीं बताया। बोले-सोमवार को महेशनाथपुर मंदिर में मत्था टेकने के बाद जलाभिषेक करेंगे।

लगातार पांच साल चढ़ाऊंगा कांवड़

आंवला निवासी राहुल उर्फ सोनू बृहस्पतिवार सुबह कछला घाट से कांवड़ लेकर निकले। बताया- मनौती कोई खास नहीं मानी, लेकिन संकल्प ले चुका हूं कि लगातार पांच साल कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करूंगा। वह सावन में दो बार जलाभिषेक कर भी चुके हैं।

हरीओम।

हरीओम।

हरीओम।

हरीओम।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button