Budaun News: गोशाला से गाय गायब, दो कर्मचारी निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर नगर पालिका से एक गाय गायब हो गया। इसकी जानकारी पर जांच करने पालिकाध्यक्ष पहुंचीं तो उन्हें वहां चारा पर्याप्त नहीं मिला। लापरवाही पर उन्होंने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
नगर पालिका परिषद के सामने एक अस्थायी गोशाला है जिसमें करीब 50 गोवंश हैं। बताया कि जा रहा है कि काफी समय से गोशाला का संचालन ठीक से नहीं हो रहा है। इसकी शिकायतें पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा के पास पहुंच रही थी। ऐसे में वह अपने स्तर से जांच करा रही थी। इसी बीच पता चला कि गोशाला से एक गाय गायब हो गई। जांच कराने पर मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया। गोशाला के रखरखाव में लापरवाही पर पालिका बाबू मुशाहिद अली और अनुचर साहिद अली खां को निलंबित कर दिया गया है। गोवंश कौन और कहां ले गया है? इस मामले की जानकारी नहीं हो पाई है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का कहना है कि विभागीय जांच जारी है। अगर और भी अनियमितताएं मिली, तो जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया जाएगा।



