बदायूं

आगामी चुनाव में नेस्तनाबूद हो जाएगी भाजपा : धर्मेंद्र

Connect News 24

बदायूं। पूर्व सांसद व सपा नेता धर्मेन्द्र यादव ने सोमवार को अपने आवास पर सपा कार्यकर्ताओं व आम जनता से भेंट की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि छात्र, नौजवान, व्यापारी, दलित, पिछड़े सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की डबल इंजन की सरकार से बुरी तरह से त्रस्त हो चुका है। भाजपा के सांसदों, विधायकों तथा मंत्रियों के पास कोई उपलब्धियां नहीं हैं इसलिए ये लोग महंगाई, भ्रष्टाचार, जातीय हिंसा, कालाबाजारी, घूसखोरी आदि से जनता का ध्यान भटकाकर देश व प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं। इस मौके पर इंदू सक्सेना, संतोष कश्यप, राजीव यादव, चन्द्रपाल शाक्य, किशोरीलाल शाक्य, दिनेश कुमार, फूलबानो, सिम्मी, राजकुमार यादव मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button