बदायूं

Budaun News: फर्जी कागजात बनाकर बेच दी कार, रिश्तेदार पर एफआईआर

Connect News 24

16 मई को कार मांगकर ले गया था रिश्ते का भांजा, मालिकाना हक का बनाया शपथपत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक रिश्तेदार ही अपनों को धोखा दे गया। वह कार मांगकर अपनी ससुराल ले गया और फिर वापस नहीं लाया। जब कार मालिक ने खोजबीन की तो पता चला कि उसने फर्जी कागजात और शपथपत्र बनवाकर कार को बेच दिया है। कार मालिक ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी मंजर अली उर्फ मंजल अली पुत्र मुजफ्फर अली के मुताबिक छोटी ज्यारत कबूलपुरा निवासी अजमत अली रिश्ते में उनका भांजा लगता है। 16 मई की शाम अजमत उनके घर आया । पत्नी की तबीयत खराब बताकर उसने कार मांगी। पारिवारिक रिश्तेदारी के नाते उन्हेंने कार अजमत को दे दी। वह कार लेकर ससुराल चला गया लेकिन दूसरे दिन नहीं लौटा। काॅल करने पर उसने मंजर अली के साथ गालीगलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

23 मई को उन्हें पता चला कि अजमत ने फरशोरी टोला निवासी अफजल हुसैन को उनकी कार बेच दी है। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी अजमत ने कार के मालिकाना हक का फर्जी शपथपत्र बनवाया और कार के कुछ फर्जी कागजात भी बनवाए। इस पर मंजर अली ने अजमत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button