बदायूं

Budaun News: पिकअप की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

Connect News 24

– अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार मां-बेटे, उसावां थाना क्षेत्र में हडौरा पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

म्याऊ (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मां रेखा (58 ) की मौत हो गई जबकि उसका उसका बेटा विवेक (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया गूर्जर निवासी रेखा पत्नी चिरौंजीलाल सोमवार दोपहर अपने बेटे विवेक के साथ बाइक पर अंत्येष्टि में शामिल होने उसावां जा रहे थे। बताते हैं कि उस दौरान विवेक हेलमेट लगाए हुए था। उसकी बाइक हड़ौरा पुलिस चौकी के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची थी। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक गिर गई और दोनाें मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को म्याऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां रेखा की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल विवेक का इलाज किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button