बदायूं

Budaun News: दोपहर से हुई बारिश से बदला मौसम, सड़कों पर जलभराव व कीचड़

Connect News 24

Weather changed due to rain since afternoon, waterlogging and mud on the roads

वाटरवर्क्स रोड पर भरा बारिश का पानी।

बदायूं। कुछ दिनों से गर्मी का अहसास सोमवार को थोड़ा कम हो गया। दोपहर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कहीं जलभराव तो कहीं कीचड़ फैलने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। अब इस पूरे सप्ताह ऐेसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

कुछ दिनों से मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। कुछ दिनों से कभी तेज धूप तो कभी बूंदाबांदी ने उमस बढ़ा दी थी। रविवार को तेज धूप निकली थी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई पर, सोमवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से ही बादल छा गए थे। अनुमान लगाया जा रहा था कि बारिश हो सकती है। अनुमान सही साबित हुआ और दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू हो गई।

करीब एक-डेढ़ घंटा पानी बरसने से शहर के लावेला चौक से गांधीग्राउंड शिव चौक, छह सड़का से गांधीग्राउंड रोड, जोगीपुरा, पटियाली सराय, नई सराय, टिकटगंज, आर्यसमाज, वाटरवर्क्स रोड समेत शहर के कई स्थानों पर पानी भर गया तो रोडवेज के पास, प्राइवेट बस स्टैंड पर कीचड़ हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार इस सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कभी बूंदाबांदी तो कभी गरज के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। सप्ताह भर बादल छाए रहेंगे। हालांकि कभी कभी बीच में धूप निकल सकती है। इससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

दबतोरी। क्षेत्र में सोमवार को शाम लगभग चार बजे झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बारिश में बंजरिया गांव के बच्चे दबतोरी बिसौली रोड पर बारिश का आनंद लेते नजर आए। बारिश के कारण क्षेत्र के करेंगी फीडर की बिजली सप्लाई सुबह आठ बजे से पूरी तरह ठप रही। बिजली सप्लाई ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई ।

प्रदूषण से हो रही समस्या

बदलते मौसम के चलते प्रदूषण में भी कभी कमी तो कभी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को बदायूं का प्रदूषण 127 एक्यूआई दर्ज किया। आने वाले दिनों में मौसम में हो रहे बदलाव के चलते इसमें कर्मी दर्ज किए जाने की संभावना है। हालांकि एक दो दिन यह 130 के पार भी जा सकता है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया ने बताया कि इस मौसम में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। कभी तेज धूप तो कभी बारिश के कारण लगातार बदलता मौसम लोगों को बीमार बना रहा है। प्रदूषण से बचने के लिए घर से मास्क लगाकर निकलें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button