पीलीभीत

Pilibhit News: तालाबों पर विवाद, कैसे होगा कायाकल्प

Connect News 24

– शासन ने 15 अगस्त तक जिले के 342 तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने के दिए हैं आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के 342 तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इनको चयनित भी कर लिया गया है, पर 61 तालाबों पर विवाद होने के कारण फिलहाल पेच फंसा हुआ है। यहां बता दें अब तक 108 तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है। विवादित तालाबों को लेकर रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में मौजूद एक एकड़ तक के तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने का आदेश जारी किया था। कहा गया था कि सभी तालाबों का 15 अगस्त तक सौंदर्यीकण कराकर वहां पर ध्वजारोहण किया जाएगा। सरकार के इस आदेश के बाद जिले में तालाबों का चिह्नीकरण किया गया था। 108 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया भी गया। इस सत्र में भी 342 तालाबों को चिह्नित किया गया है। जहां पर काम किया जाना है।

बावजूद इसके 61 तालाब पर विवाद होने के कारण फिलहाल मामला फंसा हुआ है। विवादों का निस्तारण न होने से तालाबों पर कार्य के लिए योजना भी नहीं बन पा रही है। रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें विवादों का निपटारा होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तालाबों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। डीसी मनरेेगा की ओर से कार्ययोजना को बनाया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button