Rampur News: ट्रासंफार्मर फुंकने से ज्वालानगर में छह घंटे बिजली गुल रही
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:54 AM IST
रामपुर। ज्वालानगर के राम मनोहर लोहिया पार्क के पास स्थित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर अत्याधिक लोड के कारण फुंक गया। जिससे इस इलाके की छह घंटे तक बिजली ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने पर उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे के बाद ट्रांसफार्मर रखा जाने के बाद लोगों नें राहत की सांस ली।
बुधवार को राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर अत्याधिक लोड़ के कारण फुंक गया। ट्रांसफार्मर के फुंकने के लोगों को हाल बेहाल हो गया। लोग पसीने में तर-बितर हो गए। सूचना मिलने पर अवर अभियंता रोहित कुमार ने वर्कशाप में रखा नया ट्रांसफार्मर मंगवाया। ट्रांसफार्मर फुंकने से आगापुर, प्रेम पटवारी वाली गली, सीआरपीएफ गेट नंबर तीन समेत कई मोहल्लों में बिजली नहीं आई। उपखंड अधिकारी प्रथम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उपभोक्ता की समस्या को देखते हुए ट्रांसफार्मर रखवा दिया है।


