रामपुर

Rampur News: आंधी-बारिश से छह डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान

Connect News 24

रामपुर। दो दिन से मौसम में आई नरमी सोमवार को भी जा रही। बाारिश के बीच सर्द हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। दिन का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रह गया। सोमवार को पूरे दिन ठंडी हवाएं चलीं। आसमान में बादलों का डेरा रहा। बारिश होने से आमजन को जहां गर्मी से सुकून मिला है तो वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है।

शनिवार रात को बारिश की शुरूआत हुई थी। इसके बाद से मौसम ठंडा है। रविवार रात को भी बारिश की बूंदें जमीन पर पड़ी तो गर्मी का असर गायब हो गया। सोमवार को सुबह में बारिश की बौछारें पड़ी और सर्द हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को 6 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। बारिश और सर्द हवाएं चलने से मौसम के तेवर नरम पड़ गए। इसका नतीजा यह रहा कि सोमवार को अधिकतम तापमान 29 से सीधे 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गिरा। आमजन के लिए मौसम खुशगवार बना हुआ है। लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक इसी प्रकार मौसम बना रहेगा।

बारिश का मौसम रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देर रात बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर में रोडवेज वर्कशॉप, कचहरी के सामने सड़क पर पानी भर गया। सड़कों पर हुई कीचड़ से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों पर गुजरते वक्त राहगीर भी परेशान हुए।

कृषि विभाग के अनुसार जनपद में अभी 500 हेक्टेयर में गेहूं की फसल कटने को रह गई। वहीं, कुछ किसानों का गेहूं मड़ाई के लिए खेतों में कटा हुआ पड़ा है। ऐसे में किसान बादलों को देखकर चिंतित हैं। किसानों की कोशिश यही है कि किसी तरह खेतों में रखा अनाज घर आ जाए। इसलिए वह भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। मौसम विभाग के चार मई तक बारिश और आंधी के अनुमान ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। किसान मौसम साफ रहने की प्रार्थना कर रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button