Rampur News: पांच और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
रामपुर। कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें चार पुरुष और एक महिला है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया है। जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी हैं।
शहर में एक महिला और पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिलासपुर, शाहबाद और धमोरा में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस प्रकार जनपद में अब कोरोना के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 59 पर पहुंच चुका है। कोरोना के सक्रिय मरीजें की संख्या 15 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कोरोना मरीजों पर नजर रखी जा रही है। कोरोना संक्रमितों में गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं। सभी की हालत सामान्य है। संवाद

