रामपुर

UP: आजम खां के बिगड़े बोल, ‘संजय गांधी उड़ते जिंदा हैं, मिलते हैं नीचे हिस्सों में, कुदरत का इंतकाम बहुत सख्त

Connect News 24

UP Nikay Chunav 2023 Azam Khan Controversial statement Sanjay Gandhi flies alive and meets in lower parts

आजम खां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने सोमवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया। रामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां ने कहा कि मैंने इंदिरा गांधी का दौर देखा। राजीव गांधी से ज्यादा तो किसी के पास एमपी थे ही नहीं, लेकिन कुदरत जब इंतकाम लेती है तो ऐसा होता है कि संजय गांधी उड़ते हैं जिंदा… और मिलते हैं नीचे हिस्सों में। कुदरत का इंतकाम बहुत सख्त है।  

रामपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के दौरान आजम खां ने योगी सरकार पर तंज कसा। बादल के साथ-साथ सपा नेता आजम खां भी रविवार की रात जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि रामपुर वालों से किसी को कोई मतलब नहीं है, जो चिकनी-चुपड़ी बातें कर रहे हैं सब धोखा है। दरअसल ये लोग रामपुर के लोगों से बदला लेना चाहते हैं। 

इसलिए यहां के लोगों के हाथों में चाकू थमाने का इंतजाम किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि यहां हालात वैसे बन जाए जैसा कि 40 साल पहले था। जब एक दिन में चार-चार मर्डर हुआ करते थे। सपा नेता आजम खां रविवार की रात मोहल्ला नालापार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । 

उन्होंने कहा कि रामपुर के बच्चे पढ़े-लिखे नहीं इसकी साजिश रची जा रही है। इसके लिए स्कूल बंद कराए जा रहे हैं। रामपुर पब्लिक स्कूल बंद करा दिया गया,. बिल्डिंग खाली करा ली गई। पूरे हिंदुस्तान में ऐसा उदाहरण नहीं मिलेगा कि जिस स्कूल में 1600 बच्चे पढ़ते हों उसे बंद करा दिया गया। 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button