Rampur News: नहाने के दौरान करंट की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
दढ़ियाल (रामपुर)। नगर के मोहल्ला इमामबाड़ा में नहाने के दौरान मोटर में करंट उतर आने से 35 वर्षीय राजमिस्त्री मोहम्मद नबी करंट की चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इत्तेफाकिया हादसा मानते हुए परिजन ने शव सुपुर्देखाक कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी मोहम्मद नूर का 35 वर्षीय बेटा मोहम्मद नबी राजमिस्त्री का काम करते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग सात वह अपने घर के हैंडपंप में लगी पानी की मोटर से नहा रहे थे। इसी दौरान मोटर में करंट उतर आया। करंट ने युवक को झटका लगा, जिसके चलते वह दूर जा गिरे और बेहोश हो गए। परिजन ने जब यह मंजर देखा तो उनकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। युवक को तत्काल ही स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके चलते वह उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने नब्ज देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे।परिजन जब शव लेकर घर पहुंचे। मृतक की तीन संतान में दो पुत्री और एक पुत्र है। शव को परिजन ने देर शाम शव सुपुर्देखाक कर दिया कर दिया।

