Rampur News: पैर फिसलने से तालाब में डूबा किसान, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
मिलक (रामपुर)। ग्राम परम का मझरा पट्टी निवासी 45 वर्षीय महेंद्र बृहस्पतिवार की शाम को अपने खेत गया था। उसका खेत तालाब किनारे है। देर शाम जब वह खेत से लौट रहा था, तब उसका पैर खेत की मेड़ से फिसल गया। पैर फिसलते ही वह तालाब में जा गिरा। तालाब में डूबते देख आसपास के बच्चों ने शोर मचा दिया।महेंद्र के तालाब में डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में तालाब पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तथा महेंद्र की खोजबीन शुरू हो गई, लेकिन महेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर देर रात पहुंची पुलिस और लखपाल ने स्थानीय ग्रामीणों को बुलवाया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात्रि गोताखोरों द्वारा महेंद्र का शव तालाब के गहरे गड्ढे से बाहर निकाला गया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार देर श्याम गांव में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी,दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ा है।
तहसीलदार राकेश चंद्रा ने बताया कि व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया था। शव मिलने के बाद पुलिस में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

