Rampur News: रजा डिग्री कॉलेज में स्नातक की दूसरी मेरिट जारी
रामपुर। शहर के राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। बीए में सभी वर्ग की कटऑफ 45 प्रतिशत है। बीकॉम में सामान्य की कटऑफ 59.92, ओबीसी की 53.78 प्रतिशत है।
बीकॉम में ईडब्ल्यूएस में 47.24 प्रतिशत तक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे। बीएससी बायो वर्ग में सामान्य की कटऑफ 69.53 प्रतिशत रही है। ओबीसी में 62.99 प्रतिशत कटऑफ लगी है। ईडब्ल्यूएस में 60.12 प्रतिशत तक अंक वाले छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे। वहीं बीएससी मैथ में सभी वर्गों की कटऑफ 52.35 प्रतिशत पर लगी है। वहीं अन्य कॉलेजों में भी खाली रह गईं सीटाें को भरने के लिए दूसरी मेरिट जारी करने की तैयारी की जा रही है। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि दूसरी मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं के दाखिले 14 अगस्त तक होंगे।
यह प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे छात्र-छात्राएं
राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में प्रवेश समिति की समन्वयक डॉ. जागृति मदान ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे। 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, प्रवेश फॉर्म, यूनिवर्सिटी पंजीकरण फार्म पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, अंडरटेकिंग आदि दस्तावेज छात्र-छात्राएं दाखिले के समय लेकर आएं।

