बदायूं

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 14 Aug 2023 01:22 AM IST

उझानी/कुंवरगांव (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र में भवानीपुर गांव के नजदीक शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और इसमें 35 वर्षीय चालक हरद्वारी की मौत हो गई।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी हरद्वारी पुत्र रामदयाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताते हैं कि उसने कुछ दिन पहले मूंगफली निकालने की मशीन खरीदी थी। इससे वह शनिवार रात अपनी रिश्तेदारी में मुजरिया क्षेत्र के तिगोड़ा गांव मूंगफली निकालने जा रहा था। रास्ते में उसका ट्रैक्टर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के नजदीक पहुंचा था। तभी किसी वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आगे जाकर पलट गया। इस हादसे में हरद्वारी की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर उझानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर सीधा कराया और युवक के शव को निकलवाया। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले और तमाम रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। ट्रैक्टर को किस वाहन ने टक्कर मारी थी। अभी इसका पता नहीं चला है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button