बदायूं

Budaun News: अघोषित बिजली कटौती बिल्स के लोग परेशान

Connect News 24

बिल्सी। बिजली की अघोषित कटौती के कस्बे से बेहद परेशान हैं। रात-रात भर बिजली के अभाव में वह चैन नीद नहीं सो पा रहे हैं।

नगर के व्यापारी नेता दीपक माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, राघव गुप्ता, अरविंद राठौर, संजीव कुमार, आरके लक्ष्य ने बताया कि बिल्सी में दो माह से उपभोक्ताओं को 24 घंटे में मात्र सात-आठ घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। बिना बिजली के उद्योग-धंधों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

इसके बावजूद ऊर्जा निगम इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहा है। लोगों ने बिजली कटौती की समस्या पर काबू पाने और तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button