Budaun News: बाढ़ का पानी घटा पर मच्छर-बीमारियां बढ़ीं

बाढ़ का पानी कम हाने पर गांव भुण्डी में फैली कीचड़। संवाद
बदायूं। नदियों का जलस्तर कम होने के बाद प्रभावित गांवों भी पानी कम होने लगा है, लेकिन गड्ढों में भरे पानी में मच्छर पनपने लगे हैं और बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। गांवों में बुखार के मरीज लगभग हर घर में हैं। मलेरिया के केस भी सामने आने लगे हैं। लेकिन जिला प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा है। उसहैत के कई गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव अभी तक नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में नहीं पहुंची है।
गंगा नदी का जलस्तर कम होने से उसहैत और सहसवान क्षेत्र के गांवों में पानी तो काफी कम हुआ है, लेकिन निचली इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। काफी दिनों से पानी भरे होने की वजह से उसमें मच्छर पैदा हो गए हैं। इसकी वजह से बीमारियों फैल रही हैं। सबसे खराब स्थिति उसहैत के गांव ललोमई, बेहटी, बल्ले नगला, घस नगला हैं।
यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। गांव में मलेरिया विभाग की ओर से एंट्री लार्वा की दवा का छिड़काव तक नहीं किया है और न ही गांव में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए कोई पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी वाहवाही करने से पीछे नहीं हैं, जबकि गांव में बीमार होने पर ग्रामीण मजबूरी में झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं।
नाम के लिए चिकित्सा शिविर
प्रशासन ने पिछले दिनों ने दावा किया था कि बाढ़ ग्रस्त गांवों में चिकित्सा सेवाएं देने के लिए कैंप लगाएं गए हैं, लेकिन यह शिविर के सफेद हाथी ही साबित हुए है। कभी वहां डॉक्टर नहीं होता है तो कभी कोई कर्मचारी। जब भी कोई दिखाने के लिए जाता है तो कैंप कार्यालय में कोई न मिलने के कारण बैरंग लौटकर ही आए।
महकमे का दावा : 33 टीम कर रही इलाज
जिला प्रशासन की नजर में 29 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 33 टीमें इस काम पर लगाई गई हैं।जो गांव में जाकर लोगों का इलाज कर रही है। यहां तक कि उनके द्वारा 900 क्लोरीन गोलियां, 141 ओएसएस के पैकेटों का वितरण कराया गया। इन टीमों में शामिल 125 कर्मचारी गांवों में छिड़काव का काम रहे हैं। सफाई के लिए भी 125 कर्मचारी लगाए गए हैं।
क्या बोले लोग
फोटो-19
-गांव में आज तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई नहीं आया। गांव में कुछ लोगों को बीच में बुखार आया था। इधर-उधर जाकर अपनी दवाएं ले आए। -वसंती देवी
फोटो-20
-गांव में हर तरफ गंदगी फैली है। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। गांव में पानी भरा हुआ है। वहां पर मच्छर पनप रहे हैं। जो बीमारी को जन्म दे रहे हैं। -अभय प्रताप सिंह
बैराजों से छोड़ा गया पानी
-नरौरा-204830
-बिजनौर-134069
-हरिद्वार-126511
-कछला पर खतरे का निशान 162 मीटर पर
-कछला में गंगा बह रही 162.69 मीटर पर

बाढ़ का पानी कम हाने पर गांव भुण्डी में फैली कीचड़। संवाद

बाढ़ का पानी कम हाने पर गांव भुण्डी में फैली कीचड़। संवाद

बाढ़ का पानी कम हाने पर गांव भुण्डी में फैली कीचड़। संवाद