बदायूं

Budaun News: आस्था की डुबकी लगाकर किया कांवड़ पूजन

Connect News 24

Kanwar worshiped by taking a dip of faith

उझानी में भंडारे में प्रसाद वितरित करते ​शिवभक्त। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी। सावन महीने के सातवें सोमवार को जलाभिषेक से पहले शिवभक्तों ने रविवार सुबह गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाई। कांवड़ पूजन के बाद शिवभक्तों ने यात्रा शुरू की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। इसके बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर कलाकारों के साथ कांवड़िये झूमते नजर आए। बरेली, पीलीभीत और बदायूं जिले के कांवड़ियों की टोलियों की धूम रही।

इधर, रविवार को कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। एपीएस कोल्ड स्टोरेज के सामने नीरज माहेश्वरी, वीरेश गुप्ता, कुक्कू सक्सेना, सतीश शाक्य, स्नेह शर्मा आदि ने भंडारे का आयोजन किया। ब्रज बिहार काॅलोनी के सामने रामप्रकाश उर्फ रामू, अभिमन्यु सिंह, प्रिंस गर्ग आदि ने भंडारा कराया। इसके अलावा मंडी के सामने, छतुइया फाटक, घंटाघर चौराहा, बिजलीघर के सामने और कछला में महर्षि कश्यप समिति की ओर से भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।

कछला चौराहे पर लगा जाम

कछला गंगाघाट से पहले चौराहे पर रविवार सुबह कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ जाने से आवागमन प्रभावित रहा। दो-तीन ड्राइवरों ने अपने ट्रैक्टरों को चौराहे के पास बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिया। इसके बाद यहां जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।

उझानी में भंडारे में प्रसाद वितरित करते शिवभक्त। संवाद

उझानी में भंडारे में प्रसाद वितरित करते शिवभक्त। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button