Budaun News: पैर पर चढ़ी बाइक तो कांवड़ियों ने लगाया जाम
बदायूं। सोमवार को कछला से जल लेकर आ रहे कांवड़िये के पैर पर एक पूर्व प्रधान की बाइक का पहिया चढ़ गया, जिससे गुस्साए कांवड़ियों ने जाम लगा दिया।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर कौर निवासी करीब ढाई सौ कांवड़िये सोमवार को दो ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ जल लेकर आ रहे थे। टिकलापुर गांव के नजदीक एक कांवड़िये के पैर पर पूर्व प्रधान की बाइक का पहिया चढ़ गया। इससे दोनों में कहासुनी हो गई। पूर्व प्रधान भड़क गया। उसने कांवड़ियों की भीड़ में बाइक दौड़ा दी, जिससे कांवड़िया परमेश्वरी और जानकी घायल हो गए। इससे कांवड़ियों ने टिकलापुर गांव के नजदीक बिनावर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। बाद में पूर्व प्रधान को हिरासत में ले लिया गया। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद