बदायूं

Budaun News: बारिश से घर के चारों ओर भरा पानी, पुलिस ने निकाले परिजन

Connect News 24

Water filled around the house due to rain, police pulled out relatives

उझानी में मकान के बाहर भरे पानी से लोगों को निकालती पुलिस।संवाद

उझानी। बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मकान के चारों ओर पानी भर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर परिवार को बाहर निकाला। बारिश से बाजारकलां में एक मकान की दीवार गिर गई।

मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है। रात के बाद बुधवार सुबह भी झमाझम बारिश हुई और पूरे दिन रिमझिम होती रही। रेलवे स्टेशन के पास सुशील पुत्र ऊदल के मकान के चारों ओर खाली जगह पड़ी है, जो कि काफी गहरी है। सुशील के परिवार में उनके समेत छह लोग हैं। पूरी रात और दिनभर हुई बारिश के बाद बारिश के पानी से मकान घिर गया।

करीब साढ़े चार फुट पानी भर जाने के बाद घबराए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना उझानी पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई विजय कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल अनुपम, कांस्टेबल जयप्रकाश, रिंकेश, राहुल आदि ने रस्सी और ट्यूब के सहारे परिवार के लोगों को पानी से बाहर निकाला।

इधर, कस्बे के मोहल्ला बाजारकलां निवासी रूपा देवी के मकान की दीवार बारिश के कारण गिर गई। इससे उसका घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत ये रही कि उस समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button