बदायूं

Budaun News: सीजेएम ने दो इंस्पेक्टर किए तलब, एसएसपी को भी भेजा रिमाइंडर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 24 Aug 2023 01:21 AM IST

बदायूं। सीजेएम मोहम्मद साजिद ने इंस्पेक्टर इस्लामनगर और इंस्पेक्टर वजीरगंज को हाईकोर्ट में लंबित फौजदारी अपील के नोटिस विपक्षी पर तामील न करने के मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर 24 और 25 अगस्त को जवाब देने के लिए कहा है। इसके साथ ही मूसाझाग के एक मामले में इंस्पेक्टर द्वारा हाईकोर्ट के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी को रिमाइंडर भेजकर इंस्पेक्टर के खिलाफ समुचित कार्रवाई कर कोर्ट को अवगत कराए जाने का आदेश भी दिया है।

सीजेएम मोहम्मद साजिद ने इंस्पेक्टर इस्लामनगर को 24 अगस्त को और इंस्पेक्टर वजीरगंज को 25 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने का आदेश दिया है। नोटिस में यह भी कहा है कि क्यों न उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इसके अलावा, कोर्ट ने एसएसपी को भेजें रिमाइंडर में कहा है कि पॉक्सो एक्ट के एक मामले में हाईकोर्ट द्वारा भेजा गया नोटिस विपक्षी पर तामील नहीं कराया गया। इसको सीजेएम ने उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना एवं घोर लापरवाही मानते हुए न्यायालय के आदेश की अवहेलना मानी है। कोर्ट ने एसएसपी को हाईकोर्ट के आदेश को तामील कराकर आख्या 24 अगस्त को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। साथ ही अपने रिमाइंडर में यह भी लिखा है कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद को आख्या प्रेषित की जानी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button