बदायूं

Budaun News: युवक ने पड़ोसी के घर में फंदे से लटककर की आत्महत्या

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 24 Aug 2023 01:20 AM IST

गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मचलई में बुधवार शाम इशारउद्दीन (35) ने अपने पड़ोसी के घर में फंदे से लटककर जान दे दी। उस दौरान पड़ोसी का घर खाली पड़ा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की तो उसके परिवार वालों ने बताया कि युवक शराब का आदी था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

ग्राम मचलई निवासी इशारउद्दीन पुत्र जफरउद्दीन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी गुड़िया अपने चार बच्चों के साथ मायके में शाहजहांपुर के वाराकलां के नजदीक श्रीनगर गांव में रह रही है। पिता जफरउद्दीन ने बताया कि इशारउद्दीन भी अपनी ससुराल में रह रहा था लेकिन कुछ दिन पहले गांव आ गया था। तब से लौटकर ससुराल नहीं गया। वह रोजाना शराब पीता था।

बुधवार दोपहर भी वह शराब पीकर घर आया था। उनके पड़ोस में निशारउद्दीन का घर खाली पड़ा था। युवक उन्हीं के घर में घुस गया और उसने फंदे से लटककर जान दे दी। शाम के समय परिवार वालों ने उसे तलाश किया तो वह पड़ोसी घर में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर सीओ उझानी शक्ति सिंह और एसओ शिवेंद्र भदौरिया गांव पहुंच गए। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में उसका शव फंदे से उतरवाया। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उनका बेटा शराब पीने का आदी था। इससे उसने आत्महत्या की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button