रामपुर

Rampur News: मुईन पठान को मिली अग्रिम जमानत

Connect News 24

रामपुर। डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के मामले में गवाहों को धमकाने के मामले में पूर्व सपा नेता मुईन पठान को कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। गंज थाना क्षेत्र के डूगंरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, डकैती, चोरी व गैर इरादतन हत्या जैसे कई मामले कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं। यह मामला 2019 में दर्ज हुए थे। इन मामलों की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इस बीच एक मामले के गवाह को धमकाने के आरोप में अगस्त 22 में सिविल लाइंस थाने में अबरार की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, इरशाद महमूद व मुईन पठान को नामजद किया गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, मुईन पठान और इरशाद महमूद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट की ओर से मुईन पठान को समन जारी किए गए थे। अधिवक्ता आरिफ खां के मुताबिक इस मामले में मुईन की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी,जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button