Rampur News: विधायक ने सुनीं 30 लोगों की फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:36 PM IST
स्वार। क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी ने शिविर कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में 30 लोगों की शिकायतें सुनीं और उनका शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
शिविर कार्यालय में अपना दल एस कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने विद्युत संकट हल कराने का आग्रह किया। इसके अलावा नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें राशन, पुलिया और सड़कें तथा राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी गईं। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। फरियादियों में संजय यादव, जाकिर हुसैन, रियासत अली, अनवर, आरिफ आदि फरियादी शामिल रहे।