Rampur News: बीडीओ ने विरोधी परिवार के बच्चों का कराया टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:35 PM IST
शाहबाद। शनिवार को ग्राम पंचायत किशनपुर में खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार द्वारा टीकाकरण के विरोधी परिवारों से मिले और टीकाकरण कराया। ज्ञात रहे कि किशनपुर गांव में 14 परिवार टीकाकरण का विरोध करते चले आ रहे थे। पूर्व में रहे चिकित्साधीक्षक ने कुछ परिवार वालों को समझाकर उनके बच्चों का टीकाकरण कराया था। लेकिन कुछ परिवार टीकाकरण से रह गए थे।
जिसके बाद शनिवार खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार गांव के उन परिवारों से मिले, जो टीकाकरण का विरोध कर रहे थे। खंड विकास अधिकारी के प्रयासों के बाद नो परिवार के लोगों ने अपने-पाने बच्चों का टीकाकरण कराया। इस मौके पर बीआरटी टीम में एड़ीओ पंचायत अवधेश कुमार, बीएमसी शादाब अली खान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान,राशन डीलर, रोजगार सेवक, सीएचओ पूजा सैनी, एएनएम संजीदा बी, आशा रेशमा, आंगनबाड़ी कमर जहां आदि उपस्थित रहे।संवाद