रामपुर

Rampur News: 39.70 लाख में नीलाम हुई मंडी की सात दुकानें

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sat, 26 Aug 2023 11:37 PM IST

शाहबाद। लंबे समय से मंडी में मौजूद साथ दुकानों की नीलामी लटकी हुई थी। जिसके बाद शनिवार को सातों दुकानों की नीलामी हो गई। शनिवार को शाहबाद मंडी परिसर में उपनिदेशक प्रशासन, विपणन, एसडीएम सुनील कुमार और मंडी सचिव सत्यपाल सिंह ने सातो दुकानों की नीलामी शुरू की। नीलामी में शाहबाद के व्यापारी बैठे। नीलामी के दौरान सभी व्यापारियों ने अपनी अपनी बोली लगाई। इस दौरान मंडी में मौजूद सभी सातों दुकानों की नीलामी 39.70 लाख में समाप्त हुई। इस दौरान मंडी इंस्पेक्टर अफगार आज़म अंसारी, अमित सक्सेना, राजेंद्र सिंह, बाबू हर्षवर्धन राज, मुकेश शर्मा, फ़ाज़लूररहमान उर्फ राजू खान आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button