रामपुर

रक्षाबंधन : दिल्ली मार्ग पर चलीं 30 बसें

Connect News 24

रामपुर।

राखी का त्योहार कुछ लोग आज तो कुछ लोग कल मना रहे हैं। दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग त्योहार पर घर आएंगे। ऐसे में यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसें लगी हैं। मंगलवार से दिल्ली रूट पर बसों का संचालन शुरू हो गया।

जिले के बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद सहित दूसरे स्थानों पर काम करने जाते हैं। त्योहार पर इन लोगों का घर आना होता है। ऐसे में कुछ लोग एक दिन पहले तो कुछ त्योहार के दिन तक घरों को आते हैं। रक्षाबंधन त्योहार पर बहनें भी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए उनके घरों पर पहुंचती हैं। ऐसे में किसी भी यात्री को आने-जाने के लिए समस्या न हो, इसके लिए दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन होने लगा है। अब 30 बसें दौड़ाई जा रही हैं। इसके अलावा अन्य रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए हर 30 मिनट पर बस मिलती रही। निगम के कर्मचारी बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को रोडवेज बसों में बैठा रहे थे।

चालक-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

रक्षाबंधन पर कर्मचारियों की प्रोत्साहन योजना मंगलवार से शुरू होकर तीन सिंतबर तक चलेगी। इसके तहत इन छह दिनों में प्रतिदिन 300 व कुल 1800 किलोमीटर रोडवेज की बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालक और डिपो कर्मचारियों को 1200 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। संविदा कर्मचारियों को 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर मिलेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं।

त्योहार को लेकर मंगलवार से दिल्ली रूट पर 10 बसों को लगाया गया है। जरूरत पर अन्य बसों को भी लगाया जाएगा। यात्रियाें को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। -दीप चंद जैन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रामपुर डिपो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button