बदायूं

Budaun News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नाले के पास पड़ा मिला शव

Connect News 24

Youth died in suspicious circumstances, dead body found near drain

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक सुनील के परिजन। संवाद

मीरा जी चौकी से दवा लेकर लौट रहा था युवक

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर में पथिक चौक पर शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मीरा जी चौकी से दवा लेकर लौट रहा था। तभी सीने में दर्द होने पर नाले के पास गिर गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां उसने दम तोड़ दिया।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टिकटगंज निवासी सुनील (30) पुत्र तेजपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके एक छोटा बेटा है। वह काफी समय से परिवार से अलग रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह कुछ समय से बीमार था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मीरा जी चौकी के नजदीक एक डॉक्टर से दवा लेकर लौट रहा था।

वह पथिक चौक पर पहुंचा था तभी अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह वहीं बैठ गया। कुछ देर बाद वह गश खाकर गिर गया। जब लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर मौक पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई। बाद में सूचना पर उसके परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। देर शाम परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्राइवेट तौर पर काम कर रहा था सुनील

बताते हैं कि सुनील सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बतौर प्राइवेट कर्मी काम कर रहा था। कार्यालय का ही एक कर्मचारी उससे अपने निजी काम भी लेता था। चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व सरकारी कार्यालयों से प्राइवेट कर्मी हटाने का आदेश आया था, जिसके बाद से सुनील परेशान था। मृतक के पिता तेजपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुनील के सीने में दर्द हुआ है, तो उन्होंने अपने बेटे को डॉक्टर के पास भी भेजा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button