बदायूं

Budaun News: स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस भेंट की सांसद ने

Connect News 24

MP presented an ambulance to the health center

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सांसद द्वारा भेंट की गई एंबुलेंस। स्वयं

बदायूं। विधानसभा सहसवान के ग्राम खितौरा कुंदन में सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य द्वारा गोद लिए नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सांसद निधि से हुए जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण सांसद व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए सांसद द्वारा स्वास्थ्य केंद्र को एक आधुनिक एंबुलेंस भी भेंट की गई।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब वन अर्थ वन हेल्थ की बात करते हैं तो यह हमारे काम में भी झलकता है। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर समस्त प्रकार की जांच, टीबी परीक्षण, टीकाकरण, प्रसव केंद्र सहित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री शारदाकांत, एसीएमओ डॉ. तहसीन, एमओआईसी प्रशांत त्यागी, पीएचसी डॉ. कुलदीप माहेश्वरी, सैयद अशफाक, संजीव पहलवान, राजीव शर्मा, पुरषोत्तम, हितेंद्र शंखधार आदि उपस्थित रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button