पीलीभीत

Pilibhit News: पेड़ से टकराई कार, बरेली के युवक की मौत, दो साथी घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 01 Sep 2023 12:27 AM IST

कलीनगर। पेड़ से कार टकराने पर बरेली के सुभाषनगर निवासी राजकुमार (30) की मौत हो गई। उनके दोनों साथी मामूली रूप से घायल हुए हैं। राजकुमार अपने दो दोस्तों के साथ कार से चूका बीच गए थे। लौटते वक्त हादसा हो गया।

घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की है। बरेली के सुभाषनगर निवासी पंकज कुमार, विमल और राजकुमार चूका घूमने कार से आए थे। हालांकि चूका इन दिनों है। आसपास घूमने के बाद लौटते समय कार अनियंत्रित होकर माधोटांडा थाना क्षेत्र में लालकुआं पुल के समीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों कार सवार दोस्त घायल हो गए।

घायलों को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। यहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। कार राजकुमार कार चला रहे थे। उनके दोनों साथी सीट बेल्ट लगाकर बैठे थे। हादसे में कार का एयरबैग खुल गया। इससे दोनों दोस्त बच गए। कार का चूंकि ड्राइवर साइड का हिस्सा ही पेड़ से टकराया था, इसलिए राजकुमार को गंभीर चोट आई थी। इससे उनकी मौत हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button