Bareilly News: महिला महाविद्यालय के पास शराब की दुकान खोले जाने का विरोध, लोगों ने किया हंगामा

शराब की दुकान के सामने जुटे लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में रविवार दोपहर लोगों ने हंगामा किया। स्थानीय महिलाएं और व्यापारी भी विरोध में उतर आए। श्यामगंज चौकी पुलिस ने लोगों को समझाकर हटाया। लोगों ने ज्ञापन सौंपकर दुकान बंद कराने की मांग की थी।
सोमवार को आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फीता डालकर कॉलेज से दुकान की दूरी की नपत की। इस दौरान स्थानीय लोग, व्यापारी और महिलाएं यहां आ गए। उन्होंने बताया कि शराब दुकान के साथ कैंटीन भी होने से यहां शराबियों ने रास्ता निकलना मुश्किल कर दिया है। आबकारी अधिकारी अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को देने की बात कह रहे हैं।
ये भी पढ़ें- छात्रा ने दी जान: दूसरे समुदाय के युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला आपत्तिजनक वीडियो, आहत किशोरी ने खाया जहर
लोगों ने बताया कि शराब की दुकान के साथ कैंटीन भी संचालित की जा रही है। यहां दिनभर असामाजिकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां से गुजरने वाली छात्राएं और महिलाएं असहज महसूस करती हैं। स्थानीय व्यापारियों ने भी शराबियों की वजह से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने कहा कि वह श्यामगंज चौकी प्रभारी से इसकी रिपोर्ट मांगेंगे।



