बरेली

Bareilly News: अधिवक्ताओं ने पुतला फूंककर जताया विरोध

Connect News 24

फरीदपुर। हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। सिविल बार एसोसिएशन फरीदपुर के अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीजीपी और मुख्य सचिव का पुतला फूंका।

अधिवक्ताओं ने हापुड़ के जिलाधिकारी, एसएसपी और सीओ का ट्रांसफर करने के साथ घटना के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पारित करने, लाठीचार्ज में घायल हुए अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की। सुनीता मिश्रा, देवेश पांडे, संजीव कुमार सिंह उर्फ नीटू, रेखा आर्य, हरिशंकर अग्निहोत्री, ओमवीर सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र शर्मा, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।

आंवला में अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर बारह बजे एसडीएम गोविंद मौर्य को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा है कि इस मामले में कोई कार्रवाई न होने से वकीलों में रोष है। दोपहर 2.30 बजे आंवला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वकीलों ने नारेबाजी करते हुए तहसील गेट के सामने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान अधिवक्ता रमाकांत तिवारी, निर्दोष चतुर्वेदी, सुनील वर्मा, अवनीश तिवारी, नेकपाल सिंह, महेश तिवारी, पराग गुप्ता राजीव श्रोत्रिय, भुवनेश जौहरी, संजय सिंह, नवीन सिंह, विष्णुपाल सिंह, सुभाष गुप्ता, सुमित पाहूृजा आदि मौजूद रहे। संवाद

नवाबगंज में घटना के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। हाजी माजिद हुसैन जैदी, दुष्यंत गंगवार, आनंद कुमार, अशर्फी लाल व अन्य अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button