Uncategorized
Trending

शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री आयुष अग्रवाल हुए सम्मानित ।

Connect News 24

शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री आयुष अग्रवाल, प्रवक्ता , किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज, फ़रीदपुर , को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।


यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नौ वर्षों की निस्वार्थ और प्रेरणादायी सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया। सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में किया गया ।

श्री आयुष अग्रवाल अपनी सेवाओं से अपने विद्यालय को नित नयी ऊचाइयों पर पहुँचा रहे हैं । इनही सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के जाने – माने तथा छात्रों के पसंदीदा शिक्षक हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी उपस्थित रहीं ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button