बदायूं

Budaun News: मलेरिया पीवी के आठ और डेंगू के सात मरीज मिले

Connect News 24

Eight patients of malaria PV and seven dengue patients were found

सालारपुर में स्वास्थ्य कैंप में दवाएं वितरित करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

1690 मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दातागंज, जगत, म्याऊं, सालारपुर और समरेर के गांवों में शिविर लगाए गए। जिसमें टीमों को मलेरिया पीवी के आठ और डेंगू के सात मरीज मिले। 554 लोग बुखार से पीड़ित मिले। सभी को दवा दी गई।

जिले में बुखार के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से जांचें कर रहा है, ताकि सामान्य बुखार, मलेरिया, डेंगू से पीड़ित को चिह्नित किया जा सके। बुधवार को लगे स्वास्थ्य विभाग के शिविर में समरेर के सैजनी में मलेरिया पीवी के आठ मरीज तो दातागंज के बिहारीपुर में डेंगू के सात मरीज मिले।

इसके अलावा वेलनेस सेंटरों पर 1143 जांचें की गईं, जिसमें मलेरिया की 231 जांच में से चार लोगाें को मलेरिया की पुष्टि हुई। इस दौरान विभाग द्वारा क्लोरीन की गोलियां भी बांटी गईं, साथ ही ओआरएस के पैकेट दिए गए।

सैदपुर। सीएचसी द्वारा गांव पेपल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 88 लोगों का परीक्षण किया गया, जिसमे एक व्यक्ति में डेंगू के लक्षण मिले। जिसका एलाइजा सैंपल जिला मुख्यालय भेजा गया। डॉ. फिरासत हुसैन ने बताया कि कतगांव में 82 लोगों का शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में दवाई वितरण की गई और रोगों से बचाव के उपाय बताए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button