बदायूं

Budaun News: भटपुरा की प्रधान के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Connect News 24

गोआश्रय स्थल बनाने के लिए निकाले 2.34 लाख रुपये, पर स्थिति नहीं सुधरी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गोआश्रय स्थल बनाने के लिए भटपुरा की प्रधान ने 2.34 लाख रुपये निकाले, लेकिन फिर भी स्थिति नहीं सुधरी। इसको लेकर डीपीआरओ ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा। जवाब नहीं मिलने पर डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिसौली को प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में गोआश्रय स्थल भी शामिल हैं। इसको लेकर जिले में भी गोआश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। बिसौली तहसील के गांव भटपुरा में भी प्रधान द्वारा 2.34 लाख रुपये की लागत से गोआश्रय स्थल बनाया गया।

जब अधिकारियों ने वहां पर जांच की तो गोआश्रय स्थल की स्थिति बेहद खराब थी। इस संबंध में डीपीआरओ ने प्रधान गीता रानी को 2.34 लाख रुपये के दुरुपयोग / गबन के मामले में नोटिस भेजकर जवाब मांगा। तय समय निकलने पर डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी धनंजय सक्सेना को प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button