बदायूं

Budaun News: आसफपुर में ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

Connect News 24

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर इलाके में बुधवार शाम एक यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।

यात्री तेजपाल (47) रामपुर जिले में शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव लश्करगंज का रहने वाला था। बताते हैं कि वह ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान आसफपुर के नजदीक पहुंचते ही पैर फिसलने से ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्री के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button