पीलीभीत

Pilibhit News: जंगल में बंदर छोड़ने आए लोगों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 14 Sep 2023 11:38 PM IST

बीसलपुर। गांव रंभोजा के लोगों ने बुधवार रात जंगल में बंदर छोड़ने आए गांव मसीत के लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई।

रंभोजा निवासी अतुल कुमार दीक्षित ने बताया कि थाना बरखेड़ा के गांव मसीत के चार लोग बुधवार रात लगभग 10 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली में करीब 20 बंदर लेकर रंभोजा के जंगल में छोड़ने आए थे। रंभोजा के ग्रामीण उस समय छुट्टा पशु भगाने के लिए इकट्ठे थे। उन्होंने ट्रॉली में बंदर देखे तो माजरा समझ गए। मसीत गांव के लोग बंदरोंं को छोड़ पाते उससे पहले ही रंभोजा के लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। खरी-खोटी सुनाकर उन्हें गांव से खदेड़ दिया। इस बाबत पूछने पर डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्रीय कर्मचारी भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button