बदायूं

लंपी वायरस : सीमाएं सील, पशुओं को लाने-लेजाने पर रोक

Connect News 24

जिले में अगले आदेश तक नहीं लगेंगे पशु मेले, बाजार

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बाहरी जिलों में लंपी वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में लगने वाले पशु मेलों, बाजार, हाट पर प्रतिबंध लगा दिया है। यही नहीं जिले की सीमाओं को सील करते हुए पशुओं के लाने-लेजाने पर भी रोक लगा दी है।

जिले में पिछली बार लंपी वायरस की चपेट में आने से सैकड़ों पशु बीमार हो गए थे। जिसमें कई ने दम भी तोड़ दिया था। हालांकि विभाग के अनुसार केवल दो गोवंश की मौत हुई थी। फिलहाल जिले में कोई भी पशु लंपी वायरस से पीड़ित नहीं है, इधर प्रदेश के कुछ जिलों में बहुत तेजी से गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं में विषाणु जनित लंपी स्किन डिजीज संक्रमण रोग फैल रहा है।

इसको ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर जिले में लगने वाले पशु बाजार, मेले, हाट पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। साथ ही जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गईं हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अग्रिम आदेशों तक गोवंशीय, महिषवंशीय पशुओं का आवगमन पूरी तरह से बंद रखा जाए। ताकि अन्य जिलों से बीमार पशु जिले में न आ सकें।

पशुशालाओं में सोडियम हाइपोक्लोराइट का कराया जा रहा स्प्रे

लंपी वायरस को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर पशुपालन विभाग की ओर से गोशालाओं में सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल का स्प्रे कराया जा रहा है।

जिले में अभी एक भी लंपी वायरस का केस सामने नहीं आया है, लेकिन अन्य जिलों में पशुओं में बीमारी फैल रही है। इसको ध्यान में रखते पशुओं के मेलों, बाजार पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पशुओं को अन्य जिलों से लाने और यहां से उन्हेंं लेजाने पर भी रोक लगा दी है।

-डॉ. एनएस मलिक, सीवीओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button