बरेली

बरेली: मौलाना के कहने पर मां-बेटी ने मंदिर में पढ़ी थी नमाज, पुलिस ने तीनों को भेजा जेल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 18 Sep 2023 10:35 AM IST

सार

भुता क्षेत्र के एक मंदिर में नमाज प्रकरण में मौलाना ने दोनों महिलाओं को बरगलाया था। इसके बाद दोनों महिलाओं ने मंदिर में नमाज अदा की थी। पुलिस ने मौलाना और दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया है।  

Police sent three accused to jail for offering namaz in the temple

आरोपी महिलाएं और मौलाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में केसपुर गांव स्थित मंदिर में दूसरे समुदाय की दो महिलाओं के नमाज अदा करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी मां-बेटी के साथ एक मौलाना को भी जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि मौलाना ने ही मां-बेटी को मंदिर में नमाज पढ़ने के लिए बरगलाया था। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए रविवार को पुलिस बल तैनात रहा।

केसरपुर गांव के मंदिर में शनिवार को ग्रामीणों ने नमाज अदा कर रही दो महिलाओं को पकड़ा था। उन्होंने अपना नाम सबीना और नजीरा बताया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि मौलवी चमन शाह ने उन्हें मंदिर में नमाज अदा करने के लिए कहा था। उसके कहने के बाद भी वह यहां आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई। तहरीर पर शनिवार को ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें- यूपी: अवैध संबंध… मां का कत्ल और कुंवारे चाचा को फंसाकर जमीन हड़पने का प्लान; चौंकाने वाली है कत्ल की कहानी

थानाध्यक्ष राजेश बाबू ने बताया कि जांच में मौलवी की खुराफात सामने आई। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया था। रविवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गांव में फिलहाल शांति है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button