बदायूं

बदायूं: पालतू कुत्ता भौंकने पर दो पक्षों में विवाद, एक की झोपड़ी जलाई, गांव में पुलिस तैनात

Connect News 24

dispute between two groups over pet dog barking in budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिससे गांव में तनाव फैल गया। दोनों पक्ष अलग-अलग जाति से हैं। बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले पालतू कुत्ते के भौंकने पर दूसरी जाति के लोगों ने उसको डंडा मार दिया था, जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। 

घटना में एक महिला और व्यक्ति घायल हो गए थे। उस वक्त पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। सोमवार रात एक पक्ष के खेत में झोपड़ी में आग लग गई। उस पक्ष ने झोपड़ी जलाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गांव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button