बदायूं

Budaun News: 22 तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Connect News 24

जिला बार ने हड़ताल में कार्य करने पर कई अधिवक्ताओं को किया निष्कासित

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिला बार एसोसिएशन की मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में हुई बैठक में निर्णय किया गया कि जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 22 सितंबर तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।

मंगलवार को कुछ अधिवक्ता हड़ताल के दौरान न्यायिक कार्य करते पाए गए इन अधिवक्ताओं का जिला बार एसोसिएशन से निष्कासित करने का अध्यक्ष और महासचिव ने आदेश जारी किया। मंगलवार को जिला बार के अध्यक्ष होतेलाल मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि बार एसोसिएशन की सभी कल्याणकारी योजनाओं से भी इन अधिवक्ताओं को वंचित किया जाता है।

बता दें कि हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया था। इसी दौरान बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने हड़ताल वापस ले ली थी। हापुड़ के अधिवक्ताओं ने हड़ताल वापसी का विरोध किया। अधिकतर जनपद के अधिवक्ता हापुड़ बार के समर्थन में न्यायिक कार्यों से विरत हैं।

बताया गया कि ऐसे में जिले में भी अधिवक्ताओं की हड़ताल 22 सितंबर तक जारी रहेगी और तीन बजे एक बैठक आहूत की जाएगी। महासचिव पवन कुमार गुप्ता ने बताया की 22 सितंबर को प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसी के संदर्भ में एक बाइक रैली लावेला चौक, गांधी ग्राउंड से नई सराय जफा की कोठी होते हुए दातागंज तिराहे से भाजपा कार्यालय पर पहुंचेगी। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन की प्रति सौंपी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button