बदायूं

Budaun News: गजानन के रूप में किया गया महाकाल का शृंगार

Connect News 24

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में सोमवार की रात गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाबा महाकाल का गजानन रूप में भव्य शृंगार बाबा के भक्तों ने किया। सभी भक्तों ने बाबा की विशेष आरती कर विघ्नहर्ता से आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया। बाबा का शृंगार देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर संजीव वार्ष्णेय, मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, तपन वार्ष्णेय, लवलेश वार्ष्णेय, परमानंद वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, पंकज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इधर, नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने बाबा का शृंगार गणपति के रूप में किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button