बदायूं
Budaun News: दूसरे महिला से शादी कर घर से निकालने का पति पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति धर्मवीर पर दूसरी महिला से शादी कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिता नेमचंद का कहना है कि उसे घर आई बेटी से इस आशय की जानकारी हुई। बेटी ने यह भी बताया कि उसे घर से निकालने में उसके अन्य ससुराल वालों ने भी पति का साथ दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पुलिस ने अब विवाहिता की तहरीर पर पति धर्मवीर, सास सत्यवती, ससुर राजकुमार, जेठानी गुड्डो, देवर सुरजीत, अरुण, परमवीर तथा देवरानी अनीता व मंजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

