शाहजहाँपुर

आलोक हत्याकांड: जाग न होती तो पूरे परिवार को मार डालते बदमाश, दीवार से मिले इन सबूतों ने साफ किए खतरनाक मंसूबे

Connect News 24

Alok murder case miscreants were a threat to entire family, police found important evidence

Alok murder case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के बाजार घेर मोहल्ला निवासी सुधीर गुप्ता के घर में आरोपी दीवार को फांदकर घुसे थे। उनके पैरों के निशान भी पुलिस को दीवार पर मिले हैं। माना जा रहा है कि बदमाश आधी रात में छत पर चढ़ गया था। अगर जाग न होती तो पूरे परिवार को जान से मारने के बाद आराम से लूटपाट की घटना को अंजाम देते।

पुलिस की पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि सपा नेता सरताज खां की हत्या शाहबाज और शहरोज ने की थी। वहां भी लूट का प्रयास किया था। वह आलोक के घर में भी ऐसा ही करना चाहते थे। बताया जाता है कि रात में छत पर किसी के होने की आहट भी परिजनों को हुई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों के गहरी नींद में जाने के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आलोक नहीं जागता तो परिवार के लिए बड़ा खतरा हो जाता था।

परिजन बोले, घर में सो रहा था शहरोज

उधर, आलोक गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर पकड़े गए आरोपी शाहबाज ने मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले शहरोज का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी घर से गिरफ्तार कर लिया था।

शहरोज के बड़े भाई अफरोज ने बताया कि सुबह छह बजे पुलिस घर में घुस आई थी। पूरे घर की तलाशी ली। इसके बाद शहरोज को साथ लेकर चली गई। अफरोज ने बताया कि डर के कारण वह थाने भी नहीं जा पा रहे हैं। घर में पिता अली हसन, मां हुस्न बानो, बड़ा भाई फिरोज है। अफरोज के मुताबिक, शाहबाज और शहरोज की दोस्ती थी। 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button