बदायूं

बैडमिंटन : सीनियर बालिका वर्ग में जोया बनी विजेता

Connect News 24

Badminton: Zoya becomes winner in senior girls category

स्पोट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खेलतीं ​खिलाड़ी।स्रोत-स्टेडियम

बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में राजाराम महिला इंटर कॉलेज की ओर से किया गया। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की जोया विजेता बनी। वहींए राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्रा प्रिया उपविजेता रही।

प्रतियोगिता का शुभांरभ प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में सात कॉलेजाें को प्रतिभाग करना था, लेकिन भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज व राजाराम महिला इंटर कॉलेज की ही छात्राएं ही पहुंचीं। सीनियर बालिका सिंगल्स में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की जोया विजेता, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की प्रिया उपविजेता, जूनियर बालिका सिंगल्स में राजाराम महिला इंटर कॉलेज की अक्सा विजेता, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की हुदा खान उपविजेता रही। जूनियर बालिका डबल्स में राजाराम महिला इंटर कॉलेज की अनुपमा विजेता और इसकी कॉलेज की खुशी उपविजेता रही।

अंडर 14 में अध्ययन वशिष्ठ बने विजेता

सहसवान। प्रमोद इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक सुरेश चंद्र सक्सेना और प्रधानाचार्य राम सहाय बिंद ने किया। इसमें अंडर 14 बालक वर्ग में एपीएस स्कूल उझानी अध्ययन वशिष्ठ विजेता रहे। अंडर 14 एकल बालक वर्ग में ब्लूमिंगडेल स्कूल के यशराज विजेता रहे। अंडर 19 एकल बालक वर्ग में ब्लूमिंगडेल स्कूल के दक्ष अग्रवाल विजेता रहे। अंडर 19 युगल बालक वर्ग में ब्लूमिंगडेल स्कूल के दक्ष अग्रवाल और राघव जुनेजा विजेता रहे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में दयाराम, शिराज, आरती यादव, बृजेश यादव आद मौजूद रहे। संवाद

स्पोट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खेलतीं खिलाड़ी।स्रोत-स्टेडियम

स्पोट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खेलतीं खिलाड़ी।स्रोत-स्टेडियम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button